फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को फटकार, कोरोना के नाम पर लोगों की मूलभूत आजादी पर लगाई पाबंदी

Sat, 27 Feb 2021 04:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जेनेवा।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट ने शुक्रवार को चीन को कड़ी फटकार लगाई है। मिशेल ने कहा, चीन ने कोरोना महामारी के लिए उठाए गए कदमों और राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर मूलभूत नागरिक और राजनीतिक आजादी पर पाबंदी लगा रखी है।

विज्ञापन


जेनेवा में मानवाधिकार परिषद को संबोधित करते हुए मिशेल ने कहा, हांगकांग में प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले 600 से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। ऐसी रिपोर्ट हैं कि चीन के शिनजियांग प्रांत में जबरन मजदूरी कराई जा रही है और हिरासत में रखा जा रहा है।

हालांकि, ऐसी रिपोर्टों के स्वतंत्र आकलन की जरूरत है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि चीन के दौरे के वक्त हमारी बातचीत में साझा सहमति के मानक तैयार होंगे और किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अभिव्यक्ति की आजादी को मंजूरी दे सऊदी अरब
मिशेल ने सऊदी अरब से कहा है कि वह अभिव्यक्ति की आजादी को मंजूरी दे। उन्होंने सऊदी प्रशासन के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसके तहत नए कानून को मंजूरी दी गई है, जिसमें परिवार कानून से जुडे़ मानवाधिकारों और निजी अधिकारों की गारंटी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें