US Secretary of State Antony Blinken
- फोटो : Twitter
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कनाडा के अपने वर्चुअल दौरे में खालिस्तान का मुद्दा उठाएंगे। इस दौरान ब्लिंकन खालिस्तानी आंदोलन से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे।
ब्लिंकन की मेक्सिको और कनाडा की वर्चुअल यात्रा के बारे में बताते हुए पश्चिमी गोलार्द्ध के लिए अमेरिका की कार्यकारी सचिव जूली जे जुंग ने बताया कि ब्लिंकन कई वैश्विक व क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के विषय पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने बताया कि 2018 में कनाडा को आतंकी खतरों की रिपोर्ट ने चिंताएं बढ़ाई हैं। इसमें खालिस्तानी समर्थकों के आंदोलन की भी भूमिका है। ये आंदोलन भारत विरोधी गतिविधियों में भी लिप्त हैं।