फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: अमेरिकी खुफिया चीफ का दावा- 2027 तक ताइवान पर हमला कर सकता है चीन

Fri, 03 Feb 2023 09:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सीआईए निदेशक ने कहा कि सीआईए में हमारा आकलन है कि ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की महत्वकांक्षा को कम नहीं आंकना है। 
विज्ञापन
शी जिनपिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्स ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ताइवान से संबंधित महत्वकांक्षा को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बात को जानता है और खुफिया जानकारी से पता भी चला है कि शी जिनपिंग ने अपनी सेना को 2027 तक ताइवान पर हमले का आदेश भी दिया हुआ है। अमेरिकी खुफिया चीफ ने कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि शी जिनपिंग ने 2027 में ही हमले की योजना बनाई है। यह किसी और साल भी हो सकता है लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि शी जिनपिंग पूरी गंभीरता से इस पर फोकस बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


सीआईए निदेशक ने कहा कि सीआईए में हमारा आकलन है कि ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की महत्वकांक्षा को कम नहीं आंकना है। बर्न्स ने कहा कि रूस के यूक्रेन में फंसने से शी जिनपिंग चकित होंगे और इससे उन्हें सीख भी मिली होगी। बीते साल अगस्त में अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। उसके बाद से ही चीन नाराज चल रहा है। पेलोसी के दौरे के बाद चीन ने सबसे बड़ी मिलिट्री ड्रिल को भी अंजाम दिया था। चीन की तरफ से ताइवान जलडमरूमध्यजल के चारों तरफ जहाज और प्लेन भेजे गए थे और चीन और ताइवान के बीच युद्ध के हालात बन गए थे। 

चीन लगातार अपनी सेना को भी आधुनिक बनाने में जुटा है। चीनी राष्ट्रपति ने अपने एक बयान में चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। उल्लेखनीय है कि बीते साल ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि चीन हमारे द्वीप जैसे मॉडल बनाकर हमले की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें