फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में नफरती भाषण देने के आरोप में न्यूज एंकर गिरफ्तार, FIA की कार्रवाई

Fri, 03 Feb 2023 09:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इमरान रियाज खान के वकील ने बताया कि न्यूज एंकर को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एफआईए की साइबर अपराध शाखा ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार पाकिस्तानी पत्रकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने नफरती भाषण देने के आरोप में एक समाचार एंकर गिरफ्तार किया है। न्यूज एंकर ने पाकिस्तान में शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की थी। अधिकारियों ने बताया कि इमरान रियाज खान को आम जनता और राज्य संस्थानों के बीच दरार पैदा करने के उद्देश्य से नफरती बयान देने के लिए लाहौर में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इमरान रियाज खान के वकील ने बताया कि न्यूज एंकर को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एफआईए की साइबर अपराध शाखा ने हिरासत में ले लिया। प्राथमिकी के अनुसार, इमरान रियाज खान एक सम्मेलन में सार्वजनिक रूप से घृणास्पद भाषण देने में शामिल पाया गया था, जो एफआईए साइबर क्राइम सेल के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में आता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भाषण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से साझा किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इमरान रियाज खान को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान रियाज खान को जमानत दे दी थी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि इमरान रियाज खान ने अपने भाषण में सेना पर आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की अखंडता को दांव पर लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें