फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का राष्ट्रीय दिवस आज, हांगकांग में प्रदर्शन की इजाजत नहीं

Tue, 01 Oct 2019 06:23 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 70वें स्थापना दिवस से पहले हांगकांग में लोकतंत्र की मांग तेज
  • लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के राष्ट्रीय दिवस को मातम दिवस करार दिया
  • चीनी राष्ट्रीय दिवस पर एक बड़ी रैली की तैयारी
विज्ञापन
Hong Kong protests - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम्युनिस्ट चीन के 70वें स्थापना दिवस से पहले हांगकांग में लोकतंत्र की मांग तेज हो गई है। लोकतंत्र समर्थकों ने चीन के राष्ट्रीय दिवस को मातम दिवस करार दिया है। प्रदर्शनकारी मंगलवार को चीनी राष्ट्रीय दिवस पर एक बड़ी रैली की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, हांगकांग प्रशासन ने शनिवार और रविवार को प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़पों को देखते हुए प्रदर्शनकारियों को रैली की इजाजत नहीं दी है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय दिवस समारोह से पहले लोकतंत्र समर्थकों ने हांगकांग में आंदोलन में तेजी लाने का संकल्प लिया है। हांगकांग में कई बड़ी रैलियां करने वाले ‘द सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट’ ने कहा कि हम चीनी राष्ट्रीय दिवस (मंगलवार) पर शहर के बीच में एक मार्च का आयोजन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। फ्रंट ने चेतावनी दी है कि शांतिपूर्ण रैली की इजाजत नहीं मिलने से एक बार फिर हिंसा भड़क सकती है और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर सकते हैं, जिन्हें काबू करना पुलिस के लिए मुश्किल होगा। फ्रंट के संयोजक बोनी लेउंग ने कहा, ‘हांगकांग अभिव्यक्ति की आजादी और संसद को खो रहा है। हांगकांग पुलिस स्टेट के रूप में तब्दील होता जा रहा है।’

तियानमेन चौक पर सैन्य परेड आज

चीन में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय दिवस मनाने की तैयारी हो रही है। मंगलवार को 15 हजार चीनी सैनिक तियाननमेन चौक पर 70वीं वर्षगांठ पर परेड में हिस्सा लेंगे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहने की उम्मीद है। इस दौरान चीन युद्ध व अकाल से पीड़ित देश से एक आधुनिक और शक्तिशाली देश बनने के अपने अभूतपूर्व उदय का प्रदर्शन करेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

राष्ट्रपति शी ने माओ को दी श्रद्धांजलि

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने का जश्न शुरू होने से एक दिन पहले तियाननमेन चौक पहुंचकर कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व चेयरमैन माओ त्से तुंग को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले शी ने छह साल पहले माओ की 120वीं जयंती पर ‘ग्रेट हेल्म्जमैन’ प्रतिमा के आगे सिर झुकाया था। शी के साथ सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

हांगकांग में ‘एक देश, दो व्यवस्था’ का संकल्प

चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने हांगकांग में ‘एक देश, दो व्यवस्था’ सिद्धांत को कायम रखने का संकल्प जताया। राष्ट्रीय दिवस से पहले बीजिंग में एक समारोह में शी ने कहा कि चीन ‘पूरी तरह स्वायत्तता’ और ‘एक देश, दो व्यवस्था’ सिद्धांत को लागू करना जारी रखेगा। अर्ध स्वायत्त शहर हांगकांग में चार महीने से लोकतंत्र के समर्थन में जारी प्रदर्शन के बीच चीनी राष्ट्रपति का यह बयान आया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें