फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: कोयला खदान में बाढ़ का पानी भरने से जमीन में 1.2 किमी नीचे फंसे 21 श्रमिक, बचाव कार्य जारी

Mon, 12 Apr 2021 05:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग

सार

  • शिनजियांग के हुतुबी क्षेत्र की फेंगयुआन नामक खदान में शनिवार शाम हुई इसी घटना में फंसे आठ अन्य लोगों को बचा लिया गया है
  • बाकी श्रमिक 12 और आठ के समूहों में दो जगह फंसे हैं
विज्ञापन
चीन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में एक कोयले की खदान में बाढ़ का पानी भरने से 21 श्रमिक फंस गए हैं। इनमें से कई जमीन से करीब 1.2 किमी नीचे काम कर रहे थे। बचावकर्मी इन श्रमिकों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिनजियांग की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भरने से हुआ हादसा
शिनजियांग के हुतुबी क्षेत्र की फेंगयुआन नामक खदान में शनिवार शाम हुई इसी घटना में फंसे आठ अन्य लोगों को बचा लिया गया है। बाकी श्रमिक 12 और आठ के समूहों में दो जगह फंसे हैं।

एक अन्य श्रमिक बाहर निकले के रास्ते में होने का अनुमान है, लेकिन यहां से बाढ़ का पानी भीतर आ रहा है। चीनी में कोयला खदानों को श्रमिकों के लिए विश्व में सबसे असुरक्षित माना जाता है। बाढ़, बम धमाके, गैस लीक में बड़ी संख्या में श्रमिकों की मौत हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें