फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: जनरल एमएम नरवणे ने सेना प्रमुखों के कॉन्क्लेव में की शिरकत

Mon, 12 Apr 2021 04:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका

सार

  • कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख ने सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य पर्यवेक्षकों से भी बातचीत की
विज्ञापन
भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कई देशों के सैन्य अभ्यास के इतर हुए सेना प्रमुखों के कॉन्क्लेव में रविवार को शिरकत की। पांच दिन के दौरे पर बांग्लादेश आए जनरल ने ‘वैश्विक संघर्षों की प्रकृति में बदलाव : संयुक्त राष्ट्र शांतिसैनिकों की भूमिका’ विषय पर अपनी बात भी रखी। यह जानकारी सेना के अतिरिक्त सूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्वीट कर दी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख ने सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहे देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य पर्यवेक्षकों से भी बातचीत की। शांति के अग्रदूत-2021 सैन्य अभ्यास 4 अप्रैल को शुरू हुआ था।

यह सैन्य अभ्यास बांग्लादेश के संस्थापक जनक शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती और पाकिस्तान से बांग्लादेश के आजाद होने के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया। इस सैन्य अभ्यास में भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश की सेनाओं के साथ 30 सैनिकों के भारतीय टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, सऊदी अरब, कुवैत और सिंगापुर सैन्य पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें