फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिली: वैलपरासियो शहर में लगी भीषण आग पर हेलीकॉप्टर की मदद से पाया गया काबू, 200 घर जलकर खाक

Thu, 26 Dec 2019 01:56 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो
विज्ञापन
चिली में लगी आग - फोटो : BBC
विज्ञापन

चिली के बंदरगाह शहर वैलपरासियो में लगी आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टरों ने हजारों गैलन पानी का छिड़काव किया। आग में अब तक 200 से ज्यादा मकान जल चुके हैं। मंगलवार को तेज हवा के कारण आग के तेजी से फैलने के बाद शहर के रोकुआंत और सान रोक हिल्स में रह रहे लोगों को अपने घर छोड़ जाना पड़ा था।

विज्ञापन


निवासियों को वहां से हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कृषि मंत्री एंतोनियो वाल्कर ने बुधवार शाम बताया कि आग में 200 से ज्यादा मकान जल गए हैं और 1,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

इससे पहले गृह मंत्री गोंजालो ब्लुमेल ने कहा था कि संदेह है कि यह आग लगाई गई है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें