अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई है। इस घटना के बाद किसी अनहोनी से बचने के लिए फैक्टरी के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश जारी किया गया है।
अमेरिका के राज्य इलिनॉय में एक केमिकल कारखाने में आग लगने की वजह से आस-पास रहने वाले लोगों को वहां से दूसरे स्थानों पर पहुंचाने का आदेश जारी किया गया है। आग इलिनॉय और विस्कॉन्सिन राज्यों की सीमाओं के पास स्थित रॉकटन में केमटूल इंक में लगी।
विज्ञापन
इसे लेकर पुलिस विभाग ने ट्विटर पर जारी एक संदेश में कहा कि रॉकटन दमकल विभाग ने केमिकल फायर की वजह से अनिवार्य इवैक्युएशन का आदेश दिया है। यह आदेश 1168 प्रेयरी हिल रोड से एक मील के दायरे में रहने वाले सभी नागरिकों व व्यापारियों पर प्रभावी है।