फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी भी तरह का कानूनी आव्रजन...': हत्या के बाद किर्क का पुराना ट्वीट वायरल; भारतीयों के खिलाफ उगल रहे थे जहर

Thu, 11 Sep 2025 09:53 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में गोलीबारी में ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी नेता चार्ली किर्क की मौत हो गई। उनकी हत्या के बाद भारतीय प्रवासियों के खिलाफ किया गया उनका ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अमेरिका में भारतीय वीजा का विरोध किया था। 
विज्ञापन
चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क को गोली मार दी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 31 वर्षीय किर्क की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने भारतीय प्रवासियों को निशाना बनाते हुए कहा था कि अमेरिका को अब और भारतीय वीजा नहीं चाहिए।
विज्ञापन


चार्ली किर्क ने दो सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि अमेरिका को भारत से और वीजा नहीं चाहिए। शायद किसी भी तरह का कानूनी आव्रजन अमेरिकी कामगारों को उतना विस्थापित नहीं कर पाया जितना भारत से हुआ है। बस अब बहुत हो गया। हम पूरी तरह भर चुके हैं और अब समय आ गया है कि अपने नागरिकों को प्राथमिकता दें।

फॉक्स न्यूज एंकर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया
किर्क का यह बयान फॉक्स न्यूज एंकर लॉरा इंग्राहम की पोस्ट पर प्रतिक्रिया के रूप में आया था। इंग्राहम ने लिखा था कि भारत के साथ किसी भी व्यापार समझौते के लिए अमेरिका को ज्यादा वीजा देने पड़ेंगे। इस पर किर्क ने तीखी टिप्पणी करते हुए भारतीयों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोलोराडो हाईस्कूल में गोलीबारी, दो साथियों पर गोली चलाने के बाद हमलावर छात्र ने खुद को मारा

ट्रंप ने जताया शोक
किर्क की हत्या की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि चार्ली महान थे। अमेरिका के युवाओं को उनसे बेहतर कोई समझ नहीं पाया। उन्हें हर कोई प्यार करता था, खासतौर पर मैं। अब वे हमारे बीच नहीं रहे।

ट्रंप ने आगे किर्क की पत्नी एरिका और परिवार को संवेदनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम आपसे प्यार करते हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने कार्की के बारे में कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता, लोकतंत्र और अमेरिकी जनता के लिए बहुत संघर्ष किया।
विज्ञापन





ये भी पढ़ें- 'भारत-अमेरिका रिश्तों की अहमियत का संकेत', सर्जियो की नियुक्ति पर बोले भारतीय राजदूत क्वात्रा

हमलावरों पर कार्रवाई का आश्वासन
राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस अपराध के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को ढूंढेगी, चाहे वे संगठनों से जुड़े हों या सीधे शामिल हों। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और कानून-व्यवस्था पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें