फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

London: 'मोदी सुधार रहे कमजोरियां, 2047 तक भारत बनेगा शीर्ष अर्थव्यवस्था'; लंदन में बोले चंद्रबाबू नायडू

Wed, 05 Nov 2025 12:40 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लंदन ग्लोबल कन्वेंशन में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनेगा।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी - फोटो : X (@governorap)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में आयोजित लंदन ग्लोबल कन्वेंशन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं और देश को 2047 तक विश्व की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। 

विज्ञापन


इंस्टिट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा आयोजित इस वार्षिक कार्यक्रम में नायडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा भारत के पास कई बड़ी ताकतें हैं आर्थिक सुधार, आईटी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका और सबसे बड़ी बात, एक मजबूत नेता नरेंद्र मोदी।

'मोदी सभी संरचनात्मक कमियां दूर कर रहे हैं"
नायडू ने आगे कहा कि मोदी सरकार देश की सभी संरचनात्मक कमियों को दूर कर रही है। उन्होंने जीएसटी सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले वर्षों में यह शीर्ष पर पहुंचेगा। कार्यक्रम के दौरान हेरिटेज फूड्स लिमिटेड की वाइस-प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर नारा भुवनेश्वरी (नायडू की पत्नी) को कॉर्पोरेट प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए IoD विशिष्ट फैलोशिप और गोल्डन पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नायडू ने अपनी पत्नी की सराहना की 
नायडू ने अपनी पत्नी की सराहना करते हुए कहा भुवनेश्वरी न केवल एक सफल उद्यमी हैं बल्कि समाजसेवा और भारतीय संस्कृति की सच्ची प्रतिनिधि भी हैं। भुवनेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार का असली उद्देश्य तभी पूरा होता है जब वह समाज को सशक्त बनाए। उन्होंने बताया कि हेरिटेज फूड्स और एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम से समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। नायडू ने अपने संबोधन के अंत में ब्रिटेन के निवेशकों और उद्योगपतियों को सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2025 में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जो 14-15 नवंबर को विशाखापट्टनम में आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें