फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'अब भारत के साथ कोई सैन्य संघर्ष हुआ तो..', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी

Wed, 08 Oct 2025 05:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दी और कहा कि भारत के साथ युद्ध की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान को पहले से बड़ी जीत मिलेगी। भारत पहले ही ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उसे भारी नुकसान पहुंचा चुका है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारी नुकसान झेलने के बाद भी पाकिस्तान सुधरा नहीं है। अब उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी की दी। आसिफ ने कहा कि भारत के साथ युद्ध की आशंका वास्तविक है। अगर भविष्य में कोई सैन्य संघर्ष होता है, तो पाकिस्तान को पहले से भी बड़ी कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन


आसिफ ने यह विवादित बयान मंगलवार को समा टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान दिया। एंकर ने उनसे भारत के राजनेताओं और सैन्य नेतृत्व के हालिया बयानों के बारे में सवाल पूछा था। मंत्री ने दावा किया कि सैन्य टकराव का खतरा बना हुआ है और पाकिस्तान सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है। एक सवाल के जवाब में आसिफ ने कहा, भारत के साथ युद्ध की आशंका वास्तविक है। उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा, अगर युद्ध होता है तो पाकिस्तान को इस बार ज्यादा अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मैं टकराव नहीं चाहता, लेकिन खतरा में मौजूद है और मैं इसे खारिज नहीं कर रहा। अगर युद्ध हुआ, तो इंशाअल्लाह.. इस बार हमें पहले से बेहतर नतीजे मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें: इस्राइल और हमास की वार्ता तीसरे दिन भी जारी, ट्रंप के दूत के शामिल होने की उम्मीद
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास अब पहले से ज्यादा समर्थक और सहयोगी देश हैं, जबकि भारत ने उन देशों का भी समर्थ खो दिया है जो पहले मई में हुए संघर्ष के दौरान भारत के साथ थे। हालांकि, उन्होंने किसी भी देश का नाम नहीं लिया।

आसिफ ने यह भी दावा किया कि भारत कभी भी एकजुट देश नहीं रहा, सिर्फ थोड़े समय के लिए मुगल बादशाह औरंगजेब के शासन के दौरान रहा होगा। वहीं, पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना था और मई में टकराव के समय कई अंदरूनी समस्याओं के बावजूद एकजुट रहा। उन्होंने कहा, हम अपने घर में बहस करते हैं और एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। लेकिन जब भारत से लड़ाई होती है, तो हम सब एक हो जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टीटीपी आतंकियों से मुठभेड़ में पाकिस्तान के 11 जवानों की मौत, मृतकों में लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल

22 अप्रैल को आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था। 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या करने से पहले आतंकियों ने उनके धर्म की पहचान की थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस सैन्य अभियान में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिनमें पाकिस्तानी सेना के अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में नजर आए थे। चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष में भारतीय सेना ने तेज हमले किए, जिनके सामने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली नाकाम हो गई। वहीं, पाकिस्तान के हमलों को रोकने में एस-400 ने सुदर्शन चक्र की भूमिका निभाई। पाकिस्तानी सेना की मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही तबाह हो गई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें