फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Altman: ‘यूरोप छोड़ सकते हैं ChatGPT को तैयार करने वाले’, क्यों कही OpenAI के CEO ने ये बात, जानें

Thu, 25 May 2023 09:38 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ओपन एआई के सीईओ ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वापस लेने से पहले जब यूरोप के नए नियम तैयार हो जाएंगे, तब इन पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैट जीपीटी को पिछले साल ओपन एआई ने लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक ये चैटबॉट बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच, ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि अगर चैटजीपीटी के निर्माता यूरोपीय संघ के आगामी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नियमों का पालन नहीं कर पाए तो वह यूरोप छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। बता दें, ऑल्टमैन लंदन में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

नियमों को लेकर मसौदा हो रहा तैयार

गौरतलब है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नियंत्रित करने के लिए विश्व स्तर पर क्या नियम रखे जाएं इसे लेकर यूरोपीय संघ एक मसौदा तैयार कर रहा है। कहा जा रहा है कि मसौदे में, चैटजीपीटी जैसे जनरेटिव एआई टूल्स को तैनात करने वाली कंपनियों को अपने सिस्टम को विकसित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी भी कॉपीराइट सामग्री का खुलासा करना होगा।

नियमों पर खरा उतरने की कोशिश

ओपन एआई के सीईओ ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वापस लेने से पहले जब यूरोप के नए नियम तैयार हो जाएंगे, तब इन पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यूरोपीय संघ के एआई अधिनियम का मौजूदा मसौदा अति-विनियमन होगा, लेकिन हमने सुना है कि इसे वापस लिया जा रहा है। अभी भी इस बारे में बात चल रही है।

विधेयक के अंतिम विवरण पर चर्चा

बता दें, यूरोपीय संघ के सांसद इस महीने की शुरुआत में अधिनियम के मसौदे पर आम सहमति पर पहुंचे हैं। अब इस पर संसद, परिषद और आयोग के प्रतिनिधियों के बीच विधेयक के अंतिम विवरण पर चर्चा की जाएगी।

बदलाव होने की संभावना

ऑल्टमैन ने कहा कि ऐसा बहुत कुछ है, जिसमें बदलाव किया जा सकता है। जैसे सामान्य उद्देश्य वाले AI सिस्टम की परिभाषा को बदलना। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें