फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanesh Kumar: 'दुनिया में लोकतंत्र को मजबूत करेंगे', इंटरनेशनल IDEA की अध्यक्षता संभालते ही CEC ज्ञानेश कुमार

Thu, 04 Dec 2025 05:22 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, नई दिल्ली

सार

Gyanesh Kumar International IDEA Chair: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम में इंटरनेशनल आईडीईए के 2026 अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि भारत सहित सभी लोकतांत्रिक देशों के सहयोग से दुनिया में लोकतंत्र को पारदर्शिता के साथ मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन के स्टॉकहोम में वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) की अध्यक्षता संभाल ली। इस मौके पर अपने संबोधन में ज्ञानेश कुमार ने कहा, अध्यक्ष के तौर पर, वह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि अपने कार्यकाल के दौरान, सभी लोकतांत्रिक देशों के सहयोग से, दुनिया भर में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को पारदर्शिता के साथ और मजबूत करने के लिए शानदार तरीके से काम करेंगे। इस मौके पर स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण भी मौजूद थे।

विज्ञापन


भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र- ज्ञानेश कुमार
ज्ञानेश कुमार ने कहा चूंकि मैं दुनिया के सबसे अच्छे लोकतंत्र भारत का प्रतिनिधि हूं इसलिए वहीं की बात से शुरुआत करूंगा। भारत लोकतंत्र की जननी है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है। भारत का चुनाव आयोग सांविधानिक संस्था है और सांविधानिक जिम्मेदारी के तौर पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति आम चुनाव, राज्यसभा और विधानसभा चुनाव कराता है। 



भारत का अनोखा लोकतांत्रिक मॉडल
सीईसी ने भारत के लोकतांत्रिक विचार-विमर्श पर जोर दिया और बताया कि भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 99 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। ज्ञानेश कुमार ने 2024 के आम चुनावों के बारे में बताया कि भारत ने एक जबरदस्त लोकतंत्र की झांकी देखी, जिसमें 6 राष्ट्रीय और 67 राज्य स्तरीय पार्टियों समेत 743 राजनीतिक दलों के 20,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


स्टॉकहोम में संवाद और सहयोग की नई शुरुआत
इससे पहले, ज्ञानेश कुमार के मंगलवार को स्टॉकहोम पहुंचने पर अनुराग भूषण ने स्वागत किया। उन्होंने आईडीईए के महासचिव, डॉ. केविन कैसास-जमोरा के साथ भी बातचीत की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें