फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष विराम समझौता: पाकिस्तानी सेना ने भारत के साथ लगी सीमा पर स्थिति को लेकर की चर्चा 

Fri, 09 Apr 2021 02:09 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

  • रावलपिंडी में कोर कमांडरों के 240 वें सम्मेलन में भाग लेने वाले अधिकारियों ने वैश्विक, क्षेत्रीय और घरेलू सुरक्षा माहौल की सघन समीक्षा की
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सेना के शीर्ष अधिकारियों ने संघर्ष विराम समझौता बहाल होने के बाद नियंत्रण रेखा समेत भारत के साथ लगी सीमा पर स्थिति को लेकर गुरुवार को चर्चा की।

विज्ञापन


सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजवा ने रावलपिंडी में कोर कमांडरों के 240 वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों ने वैश्विक, क्षेत्रीय और घरेलू सुरक्षा माहौल की सघन समीक्षा की।

सेना ने एक बयान में बताया कि सम्मेलन में हाल में संपन्न अभ्यास के दौरान सेना की परिचालन तैयारियों पर संतोष प्रकट किया गया। बयान में कहा गया, डीजीएमओ के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद खासकर पूर्वी सीमा, नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें