फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सीडीसी शूटर का पिता बोला- कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए किया प्रेरित, कुत्ते की मौत से परेशान था बेटा

Sun, 10 Aug 2025 05:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा

सार

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति के पिता ने बताया कि उनके बेटे का मानना था कि उसे कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। वह अपने पालतू कुत्ते की मौत से भी दुखी था। पुलिस के अनुसार, पिता ने संदिग्ध की अपने बेटे के रूप में पहचान की है।
विज्ञापन
गोलीबारी के दौरान अपने आप को सुरक्षित करते कर्मचारी (फाइल) - फोटो : एक्स@SpencerHakimian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में जॉर्जिया के एक व्यक्ति ने अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय पर गोलीबारी की। उसने विशाल परिसर में दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं और एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को बताया कि गोलीबारी करने वाले व्यक्ति का मानना था कि कोविड-19 वैक्सीन ने उसे इतना अवसादग्रस्त कर दिया कि वह आत्महत्या करना चाहता था। इतना ही नहीं, वह अपने पालतू कुत्ते की मौत से भी परेशान रहता था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय शूटर ने अटलांटा स्थित सीडीसी मुख्यालय में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन गार्डों ने उसे रोक लिया। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बात की। उन्होंने बताया कि शूटर के पास कम से कम पांच हथियार थे, जिनमें एक लंबी बंदूक भी शामिल थी। उन्होंने बताया कि डेकाल्ब काउंटी के पुलिस अधिकारी डेविड रोज गोलीबारी का जवाब देते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें: India-Russia Ties: टैरिफ पर ट्रंप से तल्खियों के बीच डोभाल का रूस दौरा, हो रही पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी
विज्ञापन


हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं कैनेडी, इस्तीफा दें: बर्खास्त कर्मचारी
स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर ने शनिवार को सीडीसी कर्मचारियों के प्रति समर्थन जताया। हालांकि, कुछ बर्खास्त सीडीसी कर्मचारियों ने कहा कि कैनेडी इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कैनेडी के इस्तीफे की मांग की। 

पैट्रिक जोसेफ व्हाइट के रूप में हुई शूटर की पहचान
जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने शूटर की पहचान पैट्रिक जोसेफ व्हाइट के रूप में की है। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि उसे पुलिस ने मारा या उसने खुद को गोली मारी थी। 

पिता ने संभावित शूटर के रूप में की संदिग्ध की पहचान 
कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध शूटर के पिता ने पुलिस से संपर्क किया है। उसने अपने बेटे की पहचान संभावित शूटर के रूप में की है। अधिकारी के अनुसार, पिता ने बताया कि उसका बेटा अपने कुत्ते की मौत से दुखी था और कोविड वैक्सीन को लेकर भी परेशान रहता था। शूटर का परिवार जॉर्जिया के केनेसॉ में रहता है, जो सीडीसी मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अटलांटा का एक उपनगर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UK: लंदन में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नए कानून का उल्लंघन किया, पुलिस ने गिरफ्तार किए 365 लोग

जांच के दौरान घंटों तक बंद रहे सीडीसी के कर्मचारी
गोलीबारी के दौरान सीडीसी परिसर की खिड़कियों में गोलियां लगने से बड़े-बड़े छेद हो गए हैं। परिसर में हजारों लोग गंभीर बीमारियों पर शोध कर रहे हैं। जांच के दौरान सबूत इकट्ठा करने के लिए जांचकर्ताओं ने कर्मचारियों को घंटों तक बंद रखा। कर्मचारियों को सोमवार को घर से काम करने या छुट्टी लेने की सलाह दी गई है। निदेशक सुसान मोनारेज ने बताया कि सीडीसी की कम से कम चार इमारतों को निशाना बनाया गया। स्टोन माउंटेन में रहने वाले सैम एटकिंस ने शनिवार को सीवीएस फार्मेसी के बाहर कहा कि बंदूक हिंसा अब 'जिंदगी का एक सच' लगती है। जॉर्जिया में यह रोजमर्रा की बात है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें