फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्डन में इस्राइल-यूएई समझौते की आलोचना पर कार्टूनिस्ट ज्जाइमाद हज को किया गया गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 06:24 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रामल्लाह
विज्ञापन
Handcuffs - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इस्राइल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते की आलोचना करने को लेकर जॉर्डन में मशहूर कार्टूनिस्ट ज्जाइमाद हज को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, हज्जाज ने शांति समझौते को लेकर एक कार्टून बनाया है, जिसमें यूएई के एक नेता ने इस्राइली झंडे छपे एक कबूतर को पकड़ा हुआ है और कबूतर उसके चेहरे पर थूक रहा है। चेहरे पर पड़े थूक को एफ-35 दिखाया गया है।

विज्ञापन


कार्टून में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-35 को यूएई को बेचने का इस्राइली विरोध इस समझौते के जरिये खत्म कर दिया गया है। बता दें कि जॉर्डन उन दो अरब देशों में एक है जिसने इस्राइल के साथ शांति समझौता किया हुआ है। हालांकि जॉर्डन सरकार ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं जॉर्डन के प्रेस की आजादी से जुड़े समूहों ने भी इस गिरफ्तारी का विरोध किया है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें