फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Cuba Ties: कैरेबियन देश क्यूबा डिजिटल इंडिया-UPI का मुरीद, ब्राजील में मिले PM मोदी-राष्ट्रपति बरमूडेज

Mon, 07 Jul 2025 07:48 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो

सार

ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान क्यूबा के राष्ट्रपति बरमूडेज ने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी, फिनटेक, क्षमता निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज से हाथ मिलाते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैरेबियन देश क्यूबा भी भारत की डिजिटल इंडिया योजना और यूपीआई का मुरीद हो गया है। रविवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हो रहे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर भी चर्चा की। साथ ही डिजिटल इंडिया और यूपीआई की सराहना की। 
विज्ञापन




विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी, फिनटेक, क्षमता निर्माण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। डिजिटल क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता को क्यूबा के राष्ट्रपति डियाज-कैनेल ने स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: ब्रिक्स सम्मेलन में भारत को COP-33 की मेजबानी के लिए मिला समर्थन, जलवायु संकट पर साझा संकल्प
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने क्यूबा द्वारा आयुर्वेद को मान्यता दिए जाने की सराहना की और आयुर्वेद को क्यूबा की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में एकीकृत करने के लिए समर्थन बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने क्यूबा द्वारा भारतीय फार्माकोपिया को मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा। इससे वहां भारतीय जेनेरिक दवाओं की पहुंच हो सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज ने स्वास्थ्य, महामारी और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों सहित ग्लोबल साउथ के लिए चिंता के मुद्दों पर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल बरमूडेज से मिलना अद्भुत था। हमारी बातचीत में हमने कई विषयों पर चर्चा की। आने वाले समय में हमारे देशों के बीच आर्थिक संबंधों के बढ़ने की बहुत संभावना है। प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे क्षेत्र भी समान रूप से आशाजनक हैं। क्यूबा में आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकृति निश्चित रूप से एक बड़ी बात है। हमने आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रिक्स में एआई पर चर्चा, पीएम बोले- अगले साल भारत में AI इम्पैक्ट समिट; नसीहत भी दी

इससे पहले दोनों नेताओं ने 2023 में जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। इस साल ब्राजील द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के नेताओं के साथ-साथ नए सदस्य मिस्र, इथोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया के नेता भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें