फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: मस्जिद में गाड़ी चलाने और धमकाने वाले आरोपी को कनाडा पुलिस ने पकड़ा, 11 अप्रैल को कोर्ट में पेशी

Mon, 10 Apr 2023 06:32 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मस्जिद की पार्किंग में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाई थी। यॉर्क पुलिस ने बताया कि मारखम शहर की मस्जिद में नफरत के कारण रश ड्राइविंग की गई थी। गाड़ी चलाने के अलावा, करुणाकरन पर धमकी देने और हथियार से हमला करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस के अनुसार, मस्जिद में गाड़ी चलाने और धार्मिक अपशब्द कहने के आरोप में आरोपी को पकड़ा गया है। लोकल न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ओंटारियो के मार्खम में डेनिसन स्ट्रीट की मस्जिद में गाड़ी चलाकर अशांति फैलाने की कोशिश की थी। इसलिए शुक्रवार शाम उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि करुणाकरन एक गाड़ी से मस्जिद में घुसा और एक व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दिया। उसने धमकी दी और धार्मिक गालियां देने लगा।

विज्ञापन


सांसद बोलीं- हमले से परेशान थीं
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने मस्जिद की पार्किंग में खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाई थी। यॉर्क पुलिस ने बताया कि मारखम शहर की मस्जिद में नफरत के कारण रश ड्राइविंग की गई थी। गाड़ी चलाने के अलावा, करुणाकरन पर धमकी देने और हथियार से हमला करने का भी आरोप है। 11 अप्रैल को करुणाकरन को अदालत में पेश किया जाएगा। शनिवार को स्थानीय सांसद और व्यापार मंत्री मैरी एनजी ने कहा कि हमले के बाद से वे काफी परेशान थीं। मैरी ने ट्वीट कर कहा कि इस्लामिक सोसाइटी ऑफ मार्खम में हिंसक अपराधों के बारे में सुनकर बहुत परेशान हूं। मार्खम और कनाडा में मुसलमानों के लिए मैं खड़ी हूं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें