फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कनाडा: उच्चायुक्त की दो टूक- कनाडाई सांसदों की रिपोर्ट सिख अलगाववाद से प्रेरित, देश में आतंकियों को पनाह

Thu, 27 Jun 2024 05:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओटावा

सार

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि कनाडाई सांसदों की भारतीय हस्तक्षेप वाली रिपोर्ट सिख अलगाववाद से प्रेरित है। कनाडा ने आतंकियों को अपने देश में राजनीतिक स्थान दिया हुआ है।

विज्ञापन
संजय कुमार वर्मा, उच्चायुक्त - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा का भारतीय हस्तक्षेप का दावा सरासर गलत है। इस संबंध में जारी कनाडाई सांसदों की रिपोर्ट न सिर्फ राजनीति से प्रेरित है बल्कि सिख अलगाववादी प्रचारकों से भी प्रभावित है।
विज्ञापन


बता दें कि कनाडा के सांसदों के एक समूह ने खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए गत दिनों आरोप लगाया था कि भारत और चीन कनाडा की लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए मुख्य विदेशी खतरा हैं। इस पर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि रिपोर्ट पक्षपातपूर्ण थी। इसने भारत को निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा, यह भारत विरोधी तत्वों से प्रभावित है। कनाडा को इस विषय में पक्के सबूत सामने लाने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि कनाडाई संस्थाएं भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं, तो इसे कोई रोक नहीं पाएगा। 

सिख अलगाववादियों को पनाह दे रहा कनाडा
भारत ने कनाडा पर सिख अलगाववादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है, जो भारत में खालिस्तान के नाम से एक देश बनाना चाहते हैं। पिछले साल, प्रधान मंत्री जस्टिन त्रूदो ने सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता का हवाला दिया था। निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वर्मा ने कहा, कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादियों को बहुत अधिक राजनीतिक स्थान दिया गया है। इसलिए मैं उम्मीद करूंगा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से पूरी रिपोर्ट को प्रभावित किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें