अमेरिकी अटॉर्नी रैंडी ग्रोसमैन ने बताया कि अब्दुल्लाही ने सीरिया में लोगों के अपहरण और हत्या समेत आतंकवाद के हिंसक कृत्यों के लिए सीधे तौर पर धन मुहैया करवाया। उसने ‘प्ली एग्रीमेंट’ में स्वीकार किया कि उसने सैन डिएगो के निवासी डगलस मैकऑथर मैक्केन को आईएस में शामिल होने में मदद की थी।
अमेरिका में कनाडा के नागरिक अब्दुल्लाही अहमद अब्दुल्लाही को 2013 व 2014 में कई कनाडाई और अमेरिकियों को सीरिया के आईएस गुट में शामिल होने में मदद करने के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। अब्दुल्लाही अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन डिएगो का पूर्व निवासी है।
विज्ञापन
अमेरिकी अटॉर्नी रैंडी ग्रोसमैन ने बताया कि अब्दुल्लाही ने सीरिया में लोगों के अपहरण और हत्या समेत आतंकवाद के हिंसक कृत्यों के लिए सीधे तौर पर धन मुहैया करवाया। उसने ‘प्ली एग्रीमेंट’ में स्वीकार किया कि उसने सैन डिएगो के निवासी डगलस मैकऑथर मैक्केन को आईएस में शामिल होने में मदद की थी। मैक्केन सीरिया में 2014 में सीरियाई विपक्षी बलों के खिलाफ आईएस लड़ाकों के साथ लड़ते हुए मारा गया था। ‘प्ली एग्रीमेंट’ अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच समझौता होता है। अभियोजक ने बताया कि अब्दुल्लाही ने मिनियापोलिस के अपने 18 वर्षीय एक रिश्तेदार और कनाडा के एडमोंटन के रहने वाले अपने तीन रिश्तेदारों को सीरिया में आईएस में शामिल कराने लिए पैसे दिए थे। अमेरिकी सरकार के अनुसार, ये सभी लोग मारे जा चुके हैं।
2017 में लिया गया हिरासत में
अब्दुल्लाही को कनाडा के अधिकारियों ने 2017 में हिरासत में लिया था और दो साल बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था। उसने 2021 में आतंकवादियों की मदद की बात स्वीकार कर ली थी। उसने जनवरी 2014 में एक ‘एडमोंटन ज्वेलरी स्टोर’ को लूटने की बात भी स्वीकारी। उसने यह लूट आईएस को धन मुहैया कराने के लिए की थी।