कनाडा की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के सिख नेता जगमीत सिंह ने उपचुनाव जीत कर कनाडा की संसद में प्रवेश पा लिया है। 40 साल के जगमीत ने ब्रिटिश कोलंबिया की बर्नेबी साउथ सीट जीती। उन्होंने लिबरल पार्टी के प्रत्याशी टॉरी शिन और बर्नेबी साउथ के पूर्व सदस्य ली को हराया। स्कारबोरो में जन्मे सिख नेता को कनाडाई राजनीति में उभरता हुआ सितारा बताया जा रहा है।
संसद सदस्य नहीं होने के कारण एनडीपी के प्रमुख के रूप में उनकी स्थिति अब तक अस्थिर बनी हुई थी। बता दें कि उपचुनाव मंगलवार को तीन अलग-अलग प्रांतों में आयोजित किए गए थे। वहीं अन्य दो सीटों में से एक पर सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की जबकि दूसरी पर प्रमुख विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव के उम्मीदवार ने बाजी मारी।