फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: अमेरिकी राज्यों के बाद अब कनाडा के टोरंटो में दिवाली को मिली औपचारिक मान्यता, मेयर चाउ ने की घोषणा

Tue, 21 Oct 2025 07:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

Diwali Day In Toronto: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया, कनेक्टिकट और कैलिफोर्निया में दिवाली पर आधिकारिक छुट्टी के बाद अब कनाडा के टोरंटो में भी दिवाली को औपचारिक मान्यता मिली है। शहर की मेयर ओलिविया चाउ ने सिटी हॉल में इसकी घोषणा की है, जिसके बाद से भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
ओलिविया चाउ, टोरंटो शहर की मेयर - फोटो : X @oliviachow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के टोरंटो शहर की मेयर ओलिविया चाउ ने 20 अक्तूबर 2025 को आधिकारिक रूप से 'दिवाली दिवस' घोषित किया है। यह पहली बार है जब टोरंटो शहर में दिवाली को औपचारिक रूप से मान्यता दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ceasefire: गाजा में नाजुक युद्धविराम को संभालने पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस, नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात

'दिवाली अंधकार पर प्रकाश प्रतीक'
सोमवार को सिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मेयर चाउ ने कहा, 'दिवाली अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस विभाजन भरे समय में यह याद रखना जरूरी है कि विविधता और समावेश हमारी ताकत हैं, और यही टोरंटो की पहचान है।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भारतीय दूतावास ने साझा किया संदेश
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर इस घोषणा को साझा करते हुए लिखा, 'टोरंटो शहर ने आधिकारिक रूप से 20 अक्तूबर 2025 को 'दिवाली दिवस' घोषित किया है। यह निर्णय दिवाली की भावना, अंधकार पर प्रकाश की विजय, का उत्सव मनाता है और भारतीय समुदाय के सांस्कृतिक व सामाजिक योगदान को सम्मान देता है।'

दक्षिण एशियाई समुदाय के योगदान की पहचान
टोरंटो शहर की तरफ से जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया, 'दिवाली दिवस के अवसर पर हम दक्षिण एशियाई समुदाय के ऐतिहासिक और निरंतर योगदान को पहचानते और उनका उत्सव मनाते हैं, जो टोरंटो के आदर्श वाक्य 'विविधता हमारी ताकत है' को साकार करता है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Syria: गृह युद्ध की आग में जले देश को फिर बसाने में लगेगी ₹1900 लाख करोड़ के बराबर राशि, विश्व बैंक का अनुमान

एलान से भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय में उत्साह
मेयर ओलिविया चाउ ने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, 'मैं, टोरंटो सिटी काउंसिल की ओर से, 20 अक्तूबर 2025 को टोरंटो शहर में 'दिवाली डे' घोषित करती हूं।' इस ऐतिहासिक घोषणा से भारतीय मूल के निवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें