कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को एक अहम घोषणा की। इसमें उन्होंने कहा कि कनाडा ऑस्ट्रेलिया से अरबों डॉलर की एक नई रडार प्रणाली खरीदेगा और आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य अभियानों को बढ़ाएगा। यह कदम कनाडा के उत्तरी क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है, ताकि इस विवादित क्षेत्र पर कनाडा की संप्रभुता को साबित किया जा सके।
प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि 6 अरब कनाडाई डॉलर (लगभग 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर) की यह रडार प्रणाली कनाडा और अमेरिका की सीमा से लेकर आर्कटिक क्षेत्र तक प्रारंभिक चेतावनी रडार कवरेज प्रदान करेगी। यह रडार "ओवर-द-होराइजन रडार" के नाम से जानी जाएगी। कार्नी इस घोषणा को नुनावुत क्षेत्र की राजधानी इकालुइट में स्थित एक सैन्य अड्डे से करेंगे।