प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो)
कनाडा सरकार अब प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सुरक्षा पर होने वाले सुरक्षा खर्चे नहीं उठाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
नवंबर के बाद से शाही दंपती पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक समुद्र के किनारे हवेली में आंशिक रूप से रह रहे हैं। पिछले महीने, उन्होंने ब्रिटेन के राजघराने से अलग होने का निर्णय लिया था।
रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस ने इस देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित व्यक्तियों के समझौते के तहत युगल के लिए सुरक्षा प्रदान की है। लेकिन उन्होंने एक बयान में कहा कि आने वाले हफ्तों में यह समाप्त हो जाएगा।
हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में 77 फीसदी लोगों ने कहा था कि कनाडा के करदाताओं को शाही दंपती के लिए सुरक्षा लागतों का भुगतान नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे कनाडा में महारानी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं रह रहे हैं।