फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: ओटावा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना शुरू किया, कोरोना प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं ट्रक चालक

Fri, 18 Feb 2022 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कोविड प्रतिबंधों से आक्रोशित ट्रक चालकों के प्रदर्शन को खत्म करने के लिए अब कनाडा की राजधानी ओटावा में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : unsplash.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की राजधानी ओटावा की सड़कों पर करीब तीन सप्ताह से चल रहे ट्रक चालकों के प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार देर रात को इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे तमारा लिच और क्रिस बार्बर को पार्लियामेंट हिल इलाके के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने ट्रक चालकों को प्रदर्शन समाप्त करने की चेतावनी दी है, लेकिन ट्रक चालक वहीं डटे हैं और अपने-अपने ट्रकों के हॉर्न बजाकर वहां से नहीं हटने का संकेत दे रहे हैं।

इन प्रदर्शनों के पीछे की वजह कोविड-19 प्रतिबंध हैं। इन पाबंदियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रक चालकों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ओटावा की सड़कों पर ट्रकों के साथ जाम लगा दिया है और कई जगह कनाडा से अमेरिका जाने वाला मार्ग बाधित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को रोकने के पुलिस ने शहर के अधिकांश इलाकों को बाहरी लोगों के लिए सील करना शुरू कर दिया है। ओटावा पुलिस के अंतरिम प्रमुख स्टीव बेल ने कहा कि खतरे की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने इसे गैरकानूनी प्रदर्शन बताते हुए कहा कि हम इसे समाप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

उधर, गुरुवार को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी संसद में कहा था कि वक्त आ गया है कि ऐसी गैरकानूनी और खतरनाक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। यह हमारी अर्थव्यवस्था और व्यापार में भागीदारों के लिए खतरा हैं। वे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। बता दें कि संसद से कुछ ही दूरी पर 300 से ज्यादा ट्रक खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें