फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो छह महीने में दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर कही यह बात

Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

ट्रूडो ने ट्वीट कर अपील की कि अगर लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है तो वे टीका लगवाएं और अगर हो सके तो बूस्टर भी लें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसी साल जनवरी में भी ट्रूडो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस लिहाज से छह महीने के अंदर ही ट्रूडो दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- "फिलहाल मुझे ठीक महसूस हो रहा है, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोरोना वैक्सीन की सभी डोज ली थीं। तो अगर आपका टीकाकरण नहीं हुआ है तो टीका लगवाएं और अगर हो सके तो बूस्टर भी लें।"
विज्ञापन


इसी साल जनवरी में भी जस्टिन ट्रूडो कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। उस दौरान पूरे कनाडा में अनिवार्य कोरोना वैक्सीन के नियमों को लेकर ट्रकवालों का प्रदर्शन चल रहा था। तब सामने आया था कि कनाडाई पीएम अपने पूरे परिवार के साथ एक गुप्त जगह पर आइसोलेशन में चले गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें