फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: सिख सांसद ने एक सांसद को कहा नस्लवादी, संसद के बाहर निकाला गया

Thu, 18 Jun 2020 07:54 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
विज्ञापन
जगमीत सिंह
विज्ञापन

कनाडा में भारतीय मूल के सिख सांसद जगमीत सिंह को एक सांसद को 'नस्लवादी' कहने के बाद संसद से बाहर निकाल दिया गया। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। सीटीवी न्यूज की खबर के अनुसार, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता सिंह ने कहा कि ब्लॉक क्यूबेक हाऊस के नेता एलेन थेरियन को "नस्लवादी" कहने के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स से बाहर निकालने जाने के बाद भी वह अपनी बात पर कायम हैं।

विज्ञापन


खबर के अनुसार सिंह ने रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमसी) में संस्थागत नस्लवाद के खिलाफ प्रस्ताव को जरूरी मंजूरी देने से थेरियन के इनकार के बाद उनके खिलाफ यह टिप्पणी की।

सिंह ने बुधवार को हुई इस घटना के बाद पत्रकारों से कहा, 'मैं नस्लवाद को लेकर अपनी बात पर अडिग हूं। मुझे नहीं लगता ऐसे लोगों के नाम बताने से मुझे कोई फायदा होगा। मैं उस वक्त नाराज था और मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें