फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, दो गैंग की मुठभेड़ में निशाना बनी पीड़िता

Sat, 19 Apr 2025 09:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो

सार

पुलिस ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे उन्हें हैमिल्टन में अपर जेम्स इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर भारतीय छात्रा घायल अवस्था में मिली और उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कनाडा के ओंटारियो की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय पीड़िता एक बस स्टॉप पर खड़े होकर काम पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसे गोली लगी। पुलिस का कहना है कि बस स्टॉप के नजदीक ही एक कार से गोली चलाई गई। दरअसल दो कार सवारों ने एक दूसरे पर गोली चलाई थी। इसी गोलीबारी की चपेट में भारतीय छात्रा आ गई, जिससे उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया बयान
मृतक भारतीय छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है, जो कनाडा के ओंटारियो के हेमिल्टन स्थित मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हम भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह बेगुनाह पीड़ित थी, जो बस स्टॉप पर हुई गोलीबारी के बीच फंस गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हम पीड़िता के परिवार के संपर्क में हैं और सभी जरूरी मदद कर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।' 

ये भी पढ़ें- US Deportation: भारतीयों समेत 1100 से अधिक छात्रों के निर्वासन की आशंका, ACLU ने ट्रंप के फैसले को दी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


नजदीक के घर में भी बाल-बाल बचे लोग
पुलिस ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे उन्हें हैमिल्टन में अपर जेम्स इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर भारतीय छात्रा घायल अवस्था में मिली और उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि एक काले रंग की कार में सवार लोगों ने एक सफेद रंग की कार पर गोली चलाई थी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। नजदीक के एक घर में भी गोली खिड़की को पार करते हुए निकल गई। जिससे घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: 'यदि जल्द हल नहीं निकला तो...', राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन वार्ता छोड़ने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें