कनाडा सरकार ने नागरिक संघर्ष में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के लिए पूर्व राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे औरक महिंदा राजपक्षे समेत श्रीलंका के चार राज्य अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया।
कनाडा सरकार ने नागरिक संघर्ष में मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के लिए पूर्व राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे, उनके स्टाफ के कर्मचारी सुनील रत्नायके और लेफ्टिनेंट कमांडर चंदना पी. हेत्तियारचिथे समेत श्रीलंका के चार राज्य अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा, कनाडा उन लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है जिन्होंने 1983 से 2009 तक हुए श्रीलंका के नागरिक संघर्ष के दौरान मानवाधिकारों का घोर और व्यवस्थित उल्लंघन किया।
इसमें कहा गया है, विशेष आर्थिक उपाय (श्रीलंका) विनियम, सूचीबद्ध व्यक्तियों को संपत्ति से संबंधित किसी भी गतिविधि में संलग्न होने या उन्हें वित्तीय या संबंधित सेवा प्रदान करने पर रोक (कनाडा व कनाडा से बाहर) लगाता है। विनियमों की अनुसूची में सूचीबद्ध व्यक्तियों को आप्रवासन और शरणार्थी संरक्षण अधिनियम के तहत कनाडा के लिए अस्वीकार्य माना जाता है।