फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, दोनों देशों के रिश्तों में तनातनी के बीच नया आदेश

Wed, 20 Nov 2024 08:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

 कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की। 
विज्ञापन
एयर कनाडा - फोटो : एक्स/एयरकनाडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जारी खटास के बीच कनाडा सरकार ने एक और नया आदेश जारी किया है, जिससे कनाडा से भारत आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल कनाडा की सरकार ने कनाडा से भारत आने वाले लोगों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच करने का फैसला किया है। कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की। 
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
कनाडा की परिवहन मंत्री ने बताया कि कनाडा परिवहन ने कुछ अस्थायी सुरक्षा जांच नियम लागू किए हैं। इसके चलते यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ये नियम कनाडा एयर ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी अथॉरिटी द्वारा लागू किए गए हैं। यह एजेंसी हवाई यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा जांच  और उनके सामान की स्क्रीनिंग करने के लिए जिम्मेदार है। इस आदेश के तहत कनाडा से भारत जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच का सामना करना पड़ेगा। 

कनाडा सरकार ने भारत जाने वाले यात्रियों को चार घंटे पहले एयरपोर्ट आने की सलाह दी है। दरअसल रॉयल कनैडियन पुलिस ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि भारतीय एजेंट्स कनाडा में संगठित अपराध, वसूली आदि अपराधों में शामिल हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कनाडा सरकार का नया आदेश भी इन्हीं आरोपों से प्रभावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें