फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक में ये मैसेज करना पड़ा महंगा, पुलिस ने तीन साल बाद आखिरकार पकड़ लिया

Thu, 16 May 2019 05:08 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
कनाडा की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल एक भगोड़े को टेलीविजन (टीवी) चैनल को फेसबुक पर एक मैसेज करना महंगा पड़ा। उसने टीवी चैनल को यह बताया कि वह कहां रह रहा है और चैनल ने इस जानकारी को सार्वजनिक कर दी। जिसके बाद पुलिस उस भगोड़े के दरवाजे तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


27 वर्षीय जेसी डीन कोवलचुक की पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में तलाश थी। जहां उसने 2015 में तीन अलग-अलग जुर्म से संबंधित अपने परिवीक्षा का उल्लंघन किया था। 

जब उसने कमलूप्स में टीवी स्टेशन सीएफजेसी टुडे की वेबसाइट पर अपनी तस्वीर देखी, तो उसने समाचार शो के निर्माताओं पर तंज कसते हुए फेसबुक पर मैसेज किया और कहा कि वह पड़ोसी अल्बर्टा प्रांत की राजधानी में मौजूद है। 
विज्ञापन


टीवी स्टेशन के मुताबिक कोवलचुक ने लिखा था, "न्यूज फ्लैश करने वाले मूर्खों मैं एडमोंटन में हूं और वापस नहीं लौट रहा हूं।" 

पुलिस को उसके छुपने की संभावित जगह के बारे में सूचित किया गया और उसे एडमोंटन में गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह तीन साल से रह रहा था।

संघीय पुलिस कॉर्पोरल जोडी शेलकी ने सरकारी चैनल सीबीसी से कहा, "हम वास्तव में बहुत खुश हैं कि उसने यह मैसेज भेजा कि वह अल्बर्टा में है और हम अल्बर्टा में वारंट भेज सके ताकि हम उसे वापस यहां ला सके और वह कानूनी कार्रवाई का सामना कर सके।"

मंगलवार देर रात उन्होंने कहा, "आपको एक निश्चित समय में अपने कर्मों के फल का सामना करना ही पड़ता है और इससे फर्क नहीं प़ड़ता, आप कहीं भी चले गए हों। आज नहीं तो कल पुलिस आपको ढूंढ ही निकालेगी।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें