फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: कनाडा ने भारत-पाकिस्तान की यात्री उड़ानों पर बढ़ाया प्रतिबंध

Sat, 22 May 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

22 अप्रैल को प्रतिबंध की घोषणा के बाद से आने वाले एयरलाइन यात्रियों के बीच कोरोना संक्रमण में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। इसलिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्री विमानों के अपने यहां आगमन पर प्रतिबंध 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है। कनाडा के परिवहन मंत्री ओमार अलघाबरा ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के तहत यह प्रतिबंध अब 21 जून तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


ओमार ने कहा कि कनाडा ने 22 अप्रैल को भारत में संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रतिबंध शुरू किया था। इसके बाद यहां कोरोना वायरस संक्रमण में बेहद अहम कमी महसूस की गई है। उन्होंने कहा कि उड़ान पर प्रतिबंध का आदेश मालवाहक विमानों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें