फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: जस्टिन ट्रूडो के हटते ही बदला माहौल, रामनवमी पर मंदिर जा पहुंचे कनाडाई पीएम कार्नी

Wed, 09 Apr 2025 05:41 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो।

सार

Canada: कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रामनवमी के मौके पर टोरंटो स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हिंदू समुदाय के बीच पहुंचे। इसे कनाडा में हाल के हिंदू विरोधी माहौल के बाद एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्नी की सरकार ने खालिस्तानियों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया है। 
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी - फोटो : एक्स/मार्क कार्नी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के हटते ही कनाडा का माहौल बदला-बदला दिखाई दे रहा है। रामनवमी पर कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी टोरंटो स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


कनाडा में हिंदू विरोधी माहौल के बाद पीएम का रामनवमी पर हिंदू मंदिर में जाना मायने रखता है। कार्नी ने एक पोस्ट में लिखा, रामनवमी उत्सव के मौके पर मैं स्वामीनारायण मंदिर टोरंटो में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ शामिल हुआ। अपनी संस्कृति और परंपरा को हमारे साथ साझा करने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। रामनवमी की शुभकामनाएं। बता दें कि इस उत्सव में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए वहां पहले से ही कैबिनेट मंत्री अनीता आनंद मौजूद थीं। कार्नी की कैबिनेट में दो भारतवंशी महिलाओं को भी जगह मिली है।  

ये भी पढ़ें: Canada: जस्टिन ट्रूडो के हटते ही बदला माहौल, रामनवमी पर मंदिर जा पहुंचे कनाडाई पीएम कार्नी
विज्ञापन


कौन हैं मार्क कार्नी
मार्क कार्नी एक बैंकर और अर्थशास्त्री हैं। वे साल 2008 में बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर भी रह चुके हैं। कनाडा को मंदी से निकालने के लिए उन्होंने जो कदम उठाए थे, उससे प्रभावित होकर ही उन्हें साल 2013 में बैंक ऑफ इंग्लैंड का गवर्नर बनाया गया था। कार्नी की नियुक्ति ऐसे समय हुई, जब कनाडा, अमेरिका के साथ टैरिफ युद्ध में उलझना शुरू हुआ और उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब है। कार्नी को ट्रंप विरोधी माना जाता है और उन्होंने ट्रंप के कनाडा पर टैरिफ लगाने के फैसले की कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुर्तगाल के बाद अब स्लोवाकिया के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, क्या रहेगा कार्यक्रम; जानें

मंदिरों को भी निशाना बना चुके खालिस्तानी
गत वर्ष खालिस्तानियों ने कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया। ऐसे में ट्रूडो सरकार की छवि भी काफी खराब हुई। कार्नी अब छवि सुधारने में जुटे हैं। गत वर्ष कई बार मंदिरों में कॉन्सुलर कैंप के दौरान भी खालिस्तानियों ने तोड़फोड़ की। इसके अलावा कई जगहों पर हिंदू मंदिर में मूर्तियां तक तोड़ दी गईं थीं। कार्नी ने इन पर नियंत्रण किया है। ट्रूडो ने प्रधानमंत्री रहते हुए भारत सरकार के कथित एजेंटों पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें