फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वांतानामो-बे: अमेरिका ने बंद की कुख्यात जेल की खुफिया रही इकाई

Tue, 06 Apr 2021 04:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • ग्वांतानामो में यातनाओं के लिए पहचानी जाने वाले कैंप-7 के कैदी अन्य जेल में शिफ्ट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया भर में कैदियों के मानवाधिकारों को लेकर कुख्यात ग्वांतानामो-बे जेल के भीतर किसी समय खुफिया रही इकाई को अब बंद कर दिया गया है। यहां मौजूद कैदियों को क्यूबा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


अमेरिकी दक्षिणी कमान ने एक बयान में बताया कि ‘संचालन क्षमता और प्रभाव’ बढ़ाने की कोशिश के तहत ‘कैंप सात’ के कैदियों को पास की एक अन्य जेल में रखा गया है।

मियामी स्थित दक्षिणी कमान क्यूबा के दक्षिण छोर पर इस जेल की निगरानी करती है। कमान ने यह नहीं बताया कि कितने कैदियों को स्थानांतरित किया गया है।

अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि कैंप सात में 14 कैदी थे। ग्वांतानामो जेल में 40 कैदी हैं। दक्षिणी कमान ने बताया कि कैंप सात के कैदियों को सुरक्षित तरीके से कैंप पांच में पहुंचा दिया गया। कैदियों को कब स्थानांतरित किया गया, इस बारे में नहीं बताया गया। कैंप पांच पूरी तरह खाली था और यह कैंप छह के पास स्थित है जहां अन्य कैदियों को रखा गया है। कैंप सात को दिसंबर 2006 में खोला गया था, जहां माना जाता है कि कैदियों को भीषण यातना दी जाती रही हैं।
विज्ञापन


सेंट लुइस में कैदियों ने जेल में मचाया उत्पात
अमेरिका स्थित सेंट लुइस के ‘सिटी जस्टिस सेंटर’ में कैदियों ने रविवार को जेल की खिड़कियां तोड़ दीं, आगजनी की और उत्पात मचाया। मीडिया खबरों के अनुसार, रविवार रात देर रात दंगा शुरू हुआ। कैदी टूटी हुई खिड़कियों से बाहर सामान फेंकते और आग लगाते दिखे। दमकल विभाग के कर्मियों ने पाइपों के जरिए आग बुझाई। इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें