फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cambodia: कंबोडिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने एकतरफा चुनाव में भारी जीत का किया दावा, 84 फीसदी तक हुआ मतदान

Mon, 24 Jul 2023 03:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह

सार

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने राष्ट्रीय चुनावों में भारी जीत दर्ज करने का दावा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने राष्ट्रीय चुनावों में भारी जीत दर्ज करने का दावा किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोचकों ने कंबोडिया के चुनावों को दशकों में सबसे कम स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान बताया। आलोचकों का कहना है कि विपक्ष के अभाव में हो रहे ये चुनाव देश में लोकतंत्र का मजाक बनाने की तरह हैं। 

विज्ञापन


रविवार को चुनाव समाप्त होने के कुछ ही घंटों बाद, सीपीपी के प्रवक्ता सोक एयसन ने कहा कि हमने शानदार जीत हासिल की है लेकिन अभी तक जीती सीटों पर कोई स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इससे पहले, हुन सेन ने कहा कि रविवार को मतदान 84 फीसदी तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या के बारे में अभी तक मेरे पास कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने भारी जीत हासिल की है। 

एशिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता हुन सेन (70) की मजबूत रणनीति के कारण पिछले 38 साल में उनकी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ी है, लेकिन उन्होंने इस बार चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री पद अपने सबसे बड़े बेटे हुन मानेट को सौंपने की घोषणा की है।
विज्ञापन


हुन मानेट (40) ने वेस्ट प्वाइंट स्थित ‘यूएस मिलिट्री अकेडमी’ से स्नातक, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर और ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वह इस समय कंबोडिया के सेना प्रमुख हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, विरोधियों और मानवाधिकार समूहों ने विश्वसनीय प्रतिस्पर्धा की कमी और हुन सेन की मजबूत रणनीति के कारण चुनावों की आलोचना की है। हुन सेन ने कंबोडिया में उनके शासन के खिलाफ सभी विरोधों को शांत कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय चुनाव समिति (एनईसी) ने बताया कि लोगों को अपने वोट खराब करके एकतरफा चुनाव का विरोध करने से रोकने के लिए हाल ही में पारित कानूनों के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें