फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया की फैक्ट्री में केमिकल लीक: सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 40,000 लोग, अब भी बड़े विस्फोट का खतरा

Sat, 23 May 2026 10:40 AM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, कैलिफोर्निया।

सार

कैलिफोर्निया की एयरोस्पेस फैक्ट्री में कूलिंग सिस्टम फेल होने से 34,000 गैलन का केमिकल टैंक बेहद अस्थिर हो चुका है, जिससे 40 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रशासन ने टैंक के किसी भी समय फटने या जहरीले रिसाव की आशंका जताते हुए हाई अलर्ट घोषित किया है। राहत दल स्थिति को संभालने में जुटे हैं, लेकिन विस्फोट का खतरा लगातार बरकरार है।
 
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में केमिकल लीक - फोटो : @Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी स्थित एक एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में केमिकल टैंक लीक होने से हड़कंप मच गया है। टैंक के अत्यधिक गर्म होने के कारण जहरीली गैसों का रिसाव शुरू हो गया है, जिससे भीषण विस्फोट की आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लगभग 40,000 निवासियों को तुरंत इलाका खाली करने के आदेश जारी किए हैं। राहत और बचाव दल लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


कूलिंग सिस्टम फेल होने से भड़का खतरा
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह संकट गुरुवार दोपहर को गार्डन ग्रोव शहर में स्थित 'जीकेएन एयरोस्पेस'कंपनी के प्लांट में शुरू हुआ। फैक्ट्री में कुल तीन स्टोरेज टैंक मौजूद हैं, जिनमें से एक का कूलिंग सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। इस टैंक में 'मिथाइल मेथाक्रायलेट' भरा हुआ है। यह बेहद ज्वलनशील और वाष्पशील औद्योगिक रसायन है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से एक्रिलिक प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। कूलिंग फेल होने से टैंक का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ गया और उसमें से जहरीली गैसें निकलने लगीं।



तबाही के दो बड़े इनपुट
ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी (ओसीएफए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो अपडेट जारी कर गंभीर चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस समय टैंक में लगभग 6,000 से 7,000 गैलन रसायन मौजूद है और इसके फेल होने के दो ही तरीके हो सकते हैं। पहला, यह जहरीला रसायन सीधे जमीन पर बह जाए। दूसरा और सबसे खतरनाक मोड 'थर्मल रनअवे' का है, जिसमें अनियंत्रित तापमान के कारण टैंक में भयंकर विस्फोट हो सकता है। यदि विस्फोट हुआ, तो पास में मौजूद अन्य टैंक भी इसकी चपेट में आ जाएंगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि ब्रीफिंग के समय हवा में कोई सक्रिय जहरीला गुबार नहीं देखा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: फिर हमले की तैयारी में अमेरिका, जंग या शांति; किस मोड़ पर खड़ा है ईरान?
विज्ञापन


स्कूल बंद, शहरों में अलर्ट
आपातकालीन टीमों ने शुरुआत में रात भर में स्थिति पर काबू पाने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार को हालात और ज्यादा बिगड़ गए। बिगड़ते इन हालात को देखते हुए प्रशासन को मजबूरन निकासी क्षेत्र का दायरा बढ़ाना पड़ा। कई स्कूल बंद करने पड़े हैं और हर तरफ इमरजेंसी रिस्पांस टीमें तैनात कर दी गई हैं। गार्डन ग्रोव और उसके आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने घरों को खाली कर दें, क्योंकि टैंक कभी भी फट सकता है। ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के चीफ क्रेग कोवे ने सार्वजनिक ब्रीफिंग में कहा कि यह सिस्टम फेल होने जा रहा है, और हम नहीं जानते कि यह कब होगा। गनीमत यह है कि इस पूरी घटना में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें