फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: शव लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा भारतवंशी, परिवार के चार सदस्यों को उतारा मौत के घाट

Wed, 16 Oct 2019 07:25 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
शंकर नागप्पा हांगुड - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय मूल के नागरिक शंकर नागप्पा हांगुड को पुलिस ने चार हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, शंकर सोमवार को पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने रोजविल स्थित अपने घर पर चार लोगों को मौत के घाट उतारा है। उसने पुलिस ने को बताया कि इसमें से एक का शव उसकी कार में रखा हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शंकर के इस कबूलनामे के बाद कुल चार शव बरामद किए। उसकी कार से एक और उसके अपार्टमेंट से एक वयस्क और दो बच्चों के शव बरामद किए। सार्जेंट रॉबर्ट गिब्सन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शंकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचा और कहा कि वह हत्या की बात कबूलना चाहता है। 

सार्जेंट ने बताया कि शुरू में तो पुलिस अधिकारियों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसकी कार से और उसके अपार्टमेंट से तलाशी के दौरान शव बरामदगी के बाद पुलिस को शंकर की बात पर यकीन हो गया। पुलिस के मुताबिक, शंकर ने जिन लोगों की हत्या की, वे उसके परिवार के ही सदस्य हैं। 
विज्ञापन


सार्जेंट गिब्सन ने कहा कि मैंने कभी किसी को इस तरह शव के साथ पुलिस स्टेशन आते नहीं देखा है। यह हमारे लिए बिल्कुल अजीबोगरीब स्थिति थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि शंकर ने इन हत्याओं को पिछले कुछ दिनों के भीतर ही अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी हत्याएं शंकर ने अकेले ही की हैं और ऐसा नहीं लगता है कि नागरिकों को उससे कोई खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें