कैलिफोर्निया के ओंटारियो में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 21 वर्षीय भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह नशे में नहीं था, हालांकि उस पर गंभीर लापरवाही से हुई हत्या का आरोप कायम है।
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में पिछले महीने हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और कई के घायल होने के मामले में जांच से नया खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह हादसे के वक्त नशे में नहीं था, जैसा कि पहले बताया गया था। हालांकि, मामला अभी भी गंभीर लापरवाही से हुई हत्या का है। बता दें कि यह हादसा ओंटारियो (कैलिफोर्निया) में हुआ था, जब सिंह का ट्रक तेज रफ्तार में आगे रुकी गाड़ियों से जा टकराया। डैशकैम फुटेज में वह ट्रैफिक में खड़ी गाड़ियों में सीधा घुसता दिखा। इस टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
बता दें कि पहले सिंह को ड्रंक ड्राइविंग यानी नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में साफ हुआ कि उसके खून में कोई नशे का पदार्थ नहीं था। इसके बाद भी उस पर तीन हत्या के मामले और एक लापरवाह ड्राइविंग से चोट पहुंचाने का नया आरोप जोड़ा गया है।
हालिया महीने में दूसरी ऐसी घटना
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया था खतरा