इटली के दक्षिण नेपल्स शहर में केबल कार हादसे में एक ब्रिटिश और एक इस्राइली महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हादसे पर दुख जताया है। एसोसिएटेड प्रेस ने इतालवी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार की वकालत, IGN अध्यक्ष बोले- भारत सीट का प्रमुख दावेदार
हादसा कैसे हुआ?
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा नेपल्स के कैस्टेलामारे दी स्ताबिया में हुआ। यहां मोंटे फाइटो पहाड़ी पर चल रही यह केबल कार ऊपर चढ़ते समय अचानक गिर पड़ी, क्योंकि उसे खींचने वाली मुख्य रस्सी टूट गई थी। इस रस्सी के टूटने से दोनों ओर चल रही कारें (जो ऊपर और नीचे जा रही थीं) रुक गईं। लेकिन जो केबल कार ऊपर की ओर चढ़ रही थी, वह गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। नीचे की ओर जा रही केबल कार में सवार आठ पर्यटकों और एक ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मौके पर पर पहुंचे बचाव और राहत कर्मचारी
कैस्टेलामारे के मेयर लुइजी विचिनांजा ने बताया, खींचने वाली मुख्य रस्सी टूट गई थी। नीचे की ओर की आपातकालीन ब्रेक ने तो काम किया, लेकिन जिस केबिन को स्टेशन में घुसना था, उसकी ब्रेक शायद काम नहीं कर पाई। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, दमकल विभाग, पुलिस और नागरिक रक्षा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। केबल कार की सुविधा एक हफ्ते पहले ही दोबारा शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें: घाटे में चल रही अपनी सरकारी एयरलाइन PIA को बेचेगा पाकिस्तान, पिछले साल नहीं मिल पाए थे खरीददार
इटली की प्रधानमंत्री का बयान
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी घटना पर दुख जताते हुए कहा, मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं लगातार राहत टीमों से संपर्क में हूं। मेलोनी इस वक्त वॉशिंगटन में हैं और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की है।