केबिन क्रू के विमान के विंग में डांस का वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया था। इस विडियो में सबसे पहले एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट को विमान की विंग पर डांस करते हुए देखा गया, थोड़ी देर बार एक पुरुष सहकर्मी भी इस डांस में शामिल हुआ।
स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस के केबिन क्रू सदस्यों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बोइंग 777 विमान के विंग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, केबिन क्रू की इस हरकत के बाद अब उन्हें अपने नाराज अफसरों के गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केबिन क्रू के विमान के विंग में डांस का वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में सबसे पहले एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट को विमान के विंग पर डांस करते हुए देखा गया, थोड़ी देर बार एक पुरुष सहकर्मी भी इस डांस में शामिल हुआ। इसके बाद एक वरिष्ठ केबिन प्रमुख बाहर आकर उनके साथ डांस करते हैं। वरिष्ठ केबिन प्रमुख ने बॉडी बिल्डर के कई पोज भी दिए।
दो ग्राउंड स्टाफ भी विमान के इंजन के पास तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखे। यह वीडियो इसी महीने का है और इसे देखकर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रबंधक काफी नाराज है। वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एयरलाइंस के प्रबंधक ने कहा, 'यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' वहीं स्विस एयरलाइंस के प्रवक्ता माइकल पेलजर ने भी इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'वीडियो में यह बहुत मजेदार दिख रहा है, लेकिन वास्तव में यह जानलेवा है।'
विज्ञापन
विमान बोइंग 777 का विंग करीब पांच मीटर (16.4 फीट) ऊंचा है। इतनी ऊंचाई से गिरने पर हादसा हो सकता है। स्विस एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि केबिन क्रू को विमान की विंग पर केवल आपातकालीन निकासी के दौरान ही पैर रखना चाहिए। वायरल वीडियो को देखते हुए उपराष्ट्रपति मार्टिन नुचेल समेत एयरलाइंस के अधिकारियों ने ऐसी मूर्खता पर रोक लगाने की आह्वान की है।