फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: अंतरिक्ष में विल्मोर और सुनीता को सुनाई दे रही अजीबो-गरीब आवाज, मिशन कंट्रोल को दी जानकारी

Tue, 03 Sep 2024 03:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अंतरिक्ष में फंसे बुच विल्मोर और सुनीता को अजीबोगरीब आवाज सुनाई दे रही है। दोनों ने मिशन कंट्रोल से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी है। 
विज्ञापन
अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के साथ फंसे बुच विल्मोर ने बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में एक नई समस्या होने की बात कही है। विल्मोर का दावा है कि उन्होंने इस स्पेस्क्राफ्ट में अजीब तरह की आवाजें सुनी हैं।

मिशिगन के मीट्रियोलॉजिस्ट रॉब डेल ने विल्मोर और मिशन कंट्रोल के बीच की बातचीत को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस दौरान विल्मोर अपना फोन स्पीकर की दिशा में करते हैं, ताकि मिशन कंट्रोल को आवाज स्पष्ट सुनाई दे। पहली बार साफ सुनाई नहीं देने पर वह दोबारा प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


मिशन कंट्रोल के मुताबिक, यह आवाज ऐसी है, जैसे कोई संदेश भेज रहा है। शुरुआती जांच के बाद पता चला कि यह आवाज स्पेसक्राफ्ट में सगे स्पीकर से आ रही थी। फिलहाल मिशन कंट्रोल ने बुच विल्मोर को आश्वस्त किया कि वह इस आवाज एनालिसिस करेंगे और जल्द ही जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि बोइंग स्टारलाइनर स्पेस्क्राफ्ट में परेशानी के चलते इसे बगैर क्रू के ही वापस लाया जा रहा है। फिलहाल अंतरिक्ष यात्री विल्मोर और सुनीता विलियम्स की 2025 तक वापसी होगी।


 दोनों अंतरिक्ष यात्री दो महीने से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को फरवरी 2025 तक टाल दिया गया। यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था, लेकिन हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी नहीं पाई। अब सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को एलन मस्क की कंपनी SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल से वापस लाया जाएगा। 24 सितंबर 2024 को Crew-9 मिशन को लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


पहले Crew-9 मिशन में चार अतंरिक्ष यात्री जाने वाले थे, लेकिन अब सिर्फ दो एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे। इसकी वजह यह है कि लौटते समय सुनीता और बुच को वापस लाया जा सके। इसलिए दो अंतरिक्ष यात्रियों को रोक दिया गया है, उन्हें अगले मिशन में शामिल किया गया है। पहले योजना में इस मिशन की कमांडर जेना कार्डमैन थीं., पायलट निक हेग, मिशन स्पेशलिस्ट स्टेफनी विल्सन और रूसी कॉस्मोनॉट मिशन स्पेशलिस्ट एलेक्जेंडर गोरबुनोव को जाना था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें