फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में बस-टैंकर में टक्कर, 73 मरे

Mon, 09 May 2016 05:52 AM IST
एजेंसी/गजनी
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
पूर्वी अफगानिस्तान में दो बसों और तेल के टैंकर के आपस में टकराने से 73 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों में आग लगी गई।
विज्ञापन


मरने वालों में अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गजनी के पास राजधानी काबुल को जोड़ने वाले हाईवे पर यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ।

मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल कवूसी ने कहा कि हादसे में मरने वालों की संख्या 73 पहुंच गई है, और इनमें से अधिकतर बुरी तरह जल गए हैं। घायलों को दक्षिणी कंधार शहर और गजनी के अस्पतालों में ले जाया गया। गजनी क्षेत्र के गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों बसों में 125 लोग सवार थे। 

अफगानिस्तान में सड़क हादसे आम बात हैं और वहां की सड़कों की स्थिति काफी खराब है। इस दुर्घटना को अफगानिस्तान के इतिहास में सबसे खतरनाक और घातक हादसा बताया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिछले साल मई में पश्चिमी क्षेत्र बडघीस में हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। अप्रैल 2013 में दक्षिणी प्रांत कंधार में बस और तेल टैंकर की टक्कर में 45 लोग मारे गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें