फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्किना फासो : हमलावरों ने रात को गांव में घुसकर 100 लोगों को मारा

Sun, 06 Jun 2021 07:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ओगादोगु

सार

  • बुर्किना फासो सरकार ने 72 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए हमलावरों की इस वारदात को आतंकी घटना बताया। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
बुर्किना फासो में लोग - फोटो : Burkina Faso Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी बुर्किना फासो के एक गांव में रात को घुसे हमलावरों ने छापेमारी की और 100 नागरिकों की हत्या कर दी। इस घटना को बीते वर्षो में देश का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। सरकार ने बताया हमलावरों ने नाइजर की सीमा से सटे याघा प्रांत के सोल्हान गांव में इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


सरकार ने 72 घंटे का राष्ट्रीय शोक घोषित किया, जांच जारी
उन्होंने इस खून-खराबे के अलावा घरों व बाजारों को भी जला दिया। सरकार ने 72 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए हमलावरों की इस वारदात को आतंकी घटना बताया। घटना की जांच जारी है। हालांकि अभी किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। पश्चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े जिहादियों के हमले साल की शुरुआत से तेजी से बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें