फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brooklyn Subway Shooting: कब-कैसे और क्या हुआ, यहां पढ़ें ब्रूकलिन में हुए हमले की पूरी टाइमलाइन

Tue, 12 Apr 2022 09:24 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

ब्रूकलिन सबवे पर हमले के बाद सुबह 10 बजे पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार (12 अप्रैल) सुबह एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वह स्मोक बम फेंकने के बाद मेट्रो स्टेशन में घुसा था। इस हमले में पांच लोगों को गोली लगने की सूचना है और कुल 13 लोग घायल हुए हैं। इसके बाद मेट्रो की आवाजाही रोक दी गई है। इस रिपोर्ट में हम आपको ब्रूकलिन हमले की पूरी टाइमलाइन से रूबरू करा रहे हैं। 

विज्ञापन

सुबह 8:30 बजे हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, यह हमला सुबह 8:30 बजे किया गया। उस दौरान गैस मास्क लगाकर एक शख्स सबवे के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। सबसे पहले उसने स्मोक बम फेंका, जिसके चलते कोई कुछ समझ नहीं पाया।

अचानक चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कोई कुछ समझ नहीं पाया। दहशत की चलते लोग इधर-उधर भागने लगे। 

पांच लोगों को लगी गोली

बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में कुल पांच लोगों को गोली लग गई। वहीं, भगदड़ की वजह से आठ लोग घायल हो गए। सभी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हालात पर काबू पा लिया गया है। हमलावर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

पुलिस ने सील किया पूरा इलाका

ब्रूकलिन सबवे पर हमले के बाद सुबह 10 बजे पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने अनुमान जताया कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, उनका कहना है कि वह काफी खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन

ट्रेन के कोच में भी लगी आग

ब्रूकलिन सबवे पर मौजूद एक मुसाफिर का दावा है कि गोलीबारी के दौरान ट्रेन के कोच के अंदर भी आग लग गई। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई भी सक्रिय विस्फोटक नहीं मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें