फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक्जिट मामले में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना

Wed, 12 Dec 2018 02:25 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Theresa May
विज्ञापन

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को बुधवार को ब्रेक्जिट योजना पर नेतृत्व की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मे के सम्मुख ब्रेक्जिट मामले में चुनौतियां तब शुरू हुईं जब संसद के 48 कंजर्वेटिव सदस्यों ने 1922 की समिति के समक्ष  वोट मांगने के लिए पत्र प्रस्तुत किए। थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिनों बाद ही  2016 में यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए वोट किया था जिसकी वजह से उनकी पार्टी में काफी आलोचना भी हुई थी।

विज्ञापन


इससे पहले थेरेसा मे सोमवार को आखिरी बार ब्रेक्जिट पर अपने फैसले को लेकर सांसदों को मनाने की कवायद शुरू की थी। लेकिन इसका कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। ब्रेक्जिट ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने की प्रक्रिया है। इसी मुद्दे पर थेरेसा मे प्रधानमंत्री बनी हैं। थेरेसा ने नवंबर में ब्रसेल्स में अलगाव से संबंधित एक महत्वपूर्ण दस्तावेज पर दस्तखत किए थे।

पिछले महीने ब्रसेल्स के साथ हस्ताक्षर किए गए मसौदे पर मंगलवार को संसद में उनकी सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। यह मसौदा इस आधार को लेकर था, जिसके बदौलत 46 साल बाद द्वीप राष्ट्र अपने मुख्य व्यापारिक भागीदार का साथ छोड़ने वाला है।
विज्ञापन


इस एक बड़ी हार के बाद मे को उनकी कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी दोनों से झटका लग सकता है। इससे ब्रेक्जिट प्रक्रिया में भी देरी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें