ब्रिटिश समाचार द गार्जियन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने का फैसला लिया है। 'द गार्जियन' ने बुधवार को बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) को छोड़ रहा है। इसका कारण उन्होंने अरबपति मालिक एलन मस्क के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजनीति पर असर डालने को बताया। समाचार प्रकाशन ने कहा कि वह अब अपने आधिकारिक अकाउंट्स से एक्स पर कोई भी पोस्ट नहीं करेंगे।
मस्क का राजनीतिक दखल बना कारण
द गार्जियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स छोड़ने के करण का विस्तार में जिक्र किया। जिसमें बाताया गया कि हाल के अमेरिकी चुनावों ने उन्हें यह महसूस कराया कि एक्स एक नफरत फैलाने का प्लेटफॉर्म बन गया है और मस्क इसका इस्तेमाल राजनीतिक प्रभाव के लिए करते हैं। प्रकाशन ने कहा कि एक्स पर होने के फायदे अब इसके नकारात्मक पहलुओं से ज्यादा हो गए हैं और इसलिए अब वह अपनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग कहीं और करेंगे।
हालांकि द गार्जियन ने ये भी साफ किया कि उनके पत्रकार अब भी एक्स को समाचार इकट्ठा करने के स्रोत के रूप में इस्तेमाल करेंगे लेकिन वह आधिकारिक संपादकीय खातों से पोस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एक्स पर उनके लेखों के लिंक साझा किए जा सकते हैं और कभी-कभी एक्स की सामग्री उनके लेखों में एम्बेड की जाएगी।
द गार्जियन के एक्स पर 80 से ज्यादा अकाउंट्स
प्रकाशन ने कहा कि एक्स पर उन्हें जो चिज चिंता का कारण लग रही है उसमें दूर-दराज के षड्यंत्र सिद्धांत और नस्लवाद जैसी चीजें शामिल थीं। बता दें कि जानकारी के अनुसार द गार्जियन के पास एक्स पर 80 से ज्यादा अकाउंट्स हैं। जिसपर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं।