इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सुप्रीम नेता के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने ईरान की जनता से कहा कि उम्मीदों को मत छोड़िए। जान लें कि इस्राइल और दुनिया भर के लोग आपके साथ खड़े हैं।
पिछले एक साल से जारी इस्राइल हमास युद्ध में ईरान भी शामिल हो चुका है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को सीधा संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि खाननेई की सरकार इस्राइल से ज्यादा ईरान के लोगों से डरती है। इस्राइली पीएम ने खामनेई को एक वीडियो जारी कर यह संदेश दिया।
विज्ञापन
इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा, "यही कारण है कि आपकी आशाओं को कुचलने और आपके सपनों पर अंकुश लगाने के लिए ईरानी सरकार इतना समय और पैसा खर्च करती है। मैं आपसे यह कहता हूं कि अपने सपनों को मरने मत दो। मैं महिलाएं, जीवन, स्वतंत्रता, जेन जेंडेगी आजादी की फुसफुसाहट सुनता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "उम्मीदों को मत छोड़िए। जान लें कि इस्राइल और दुनिया भर के लोग आपके साथ खड़े हैं।"
पिछले महीने इस्राइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले
बता दें कि पिछले महीने ईरान की तरफ से इस्राइल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के एक महीने बाद इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। ईरान की तरफ से कारर्वाई इस साल सितंबर में लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी के विस्फोट के बाद की गई थी। बता दें कि इस विस्फोट में कुछ लोगों की जान चली गई, जबकि 2800 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास युद्ध में लेबनान और ईरान भी शामिल
बता दें कि पिछले साल हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसका पलटवार करते हुए इस्राइली सेना ने गाजा शहर को तबाह कर दिया। इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष में अब हिजबुल्ला भी शामिल हो गया। यह संघर्ष अब गाजा तक सीमित नहीं रहा, यह ईरान और लेबनान तक फैल चुका है। पिछले महीने लेबनान में इस्राइल द्वारा हमले बढ़ाने के बाद से 1,356 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और अधिक होने की संभावना है।