फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी सोफिया को मिलेगा ब्लू फ्लैक सम्मान, महिलाओं को वोट के अधिकार के लिए लड़ी थी लड़ाई

Sat, 28 Jan 2023 09:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

'ब्लू प्लैक' योजना ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करती है। इस योजना का संचालन इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी द्वारा किया जाता है। इसके 2023 समूह में ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी का 19वीं सदी का घर शामिल है।
विज्ञापन
Sophia Duleep Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह बेटी सोफिया को लंदन में 'ब्लू प्लैक' यानी नीली पट्टिया से सम्मानित किया जाएगा। राजकुमार सोफिया दलीप सिंह उन प्रमुख महिलाओं में से एक थीं, जिन्होंने 1900 के दशक में ब्रिटिश महिलाओं को वोट देने के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी। 
विज्ञापन


'ब्लू प्लैक' योजना ऐतिहासिक हस्तियों से जुड़ी विशेष इमारतों के ऐतिहासिक महत्व का सम्मान करती है। इस योजना का संचालन इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी द्वारा किया जाता है। इसके 2023 समूह में ब्रिटिश भारतीय राजकुमारी का 19वीं सदी का घर शामिल है।

इंग्लिश हेरिटेज ने इस हफ्ते अपनी ब्लू प्लेक घोषणा में कहा, "महाराजा दलीप सिंह की बेटी और रानी विक्टोरिया की गॉडडॉटर राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह एक सक्रिय आंदोलकारी थीं और उन्होंने महिलाओं के लिए मताधिकार के अधिकार के लिए समर्थन जुटाने के लिए अपने शाही रुतबे का पूरा इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


सोफिया, महिला सामाजिक और राजनीतिक संघ (डब्ल्यूएसपीयू) और महिला कर प्रतिरोध लीग (डब्ल्यूटीआरएल) की एक समर्पित सदस्य थीं। यह फ्लैक हैम्पटन कोर्ट पैलेस के पास उस घर को चिह्नित करेगी, जिसे सोफिया और उनकी बहनों को 1896 में महारानी विक्टोरिया द्वारा एक ग्रेस एंड फेवर अपार्टमेंट के रूप में दिया गया था।  

उनको यह सम्मान दिए जाने पर भारतीय मूल की ब्रिटिश लेखिका अनीता आनंद ने खुशी जाहिर की और कहा कि राजकुमारी सोफिया दलीप सिंह को आखिरकारक वह पहचान मिलेगी, जिसकी वह हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें