फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन का पहली सिख पुलिसकर्मी करपाल कौर संधू को नमन

Thu, 04 Feb 2021 07:38 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
करपाल कौर संधू - फोटो : twitter
विज्ञापन

ब्रिटेन के पुलिस बल स्कॉटलैंड यार्ड ने करपाल कौर संधू के बतौर महिला सीट अधिकारी इस सेवा में शामिल होने की 50वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई। संधू स्कॉटलैंड यार्ड में सेवा देने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला भी थीं। 

विज्ञापन


बता दें कि संधू के बाद ही अन्य महिलाओं के स्कॉटलैंड यार्ड में शामिल होने का रास्ता खुल गया था। पुलिस कांस्टेबल संधू ने 1971-73 के दौरान लंदन में मेट्रोपॉलिटन पुलिस में अपनी सेवाएं दी थीं। संधू को पूरे ब्रिटेन में पुलिस बल की सच्ची दूत माना जाता था। सहायक आयुक्त हेलेन बॉल ने कहा कि करपाल कौर संधू सच्ची अग्रदूत थीं। इस बात में कोई शक नहीं है कि 1971 में मेट्रोपॉलिटन पुलिस से जुड़ने का उनका निर्णय साहसिक और चुनौतीपूर्ण था।

पति ने कर दी थी हत्या
करपाल कौर संधू 1984 में पूर्वी अफ्रीका के जंजीबार में एक सिख परिवार में पैदा हुई थींं। वह 1962 में ब्रिटेन आ गई थां, जहां उन्हें अस्पताल में नर्स की नौकरी मिली। वह 1971 में 27 साल की उम्र में मेट्रोपॉलिटन पुलिस में शामिल हुईं। हालांकि 1973 में 30 वर्षीय करपाल की झगड़े के बाद पति ने हत्या कर दी थी। पति उसके करियर चुनाव के खिलाफ था। उनके पति को 1976 में उम्र कैद की सजा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें